News

अरुणाचल प्रदेश जमी हुई झील में डूब रहे टूरिस्ट को बचाने गए थे, खुद ही डूबे, 2 की मौत

तवांग की सेला झील में डूबने से केरल के एक पर्यटक की मौत हो गई और दूसरे की तलाश की जा रही है. सेला लेक, पूरी तरह बर्फ से ढकी थी, लोग झील पर टहल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। मृतकों के नाम केरल के दीनू और महादेव हैं. उनके ग्रुप में 7 सात लोग थे, तभी ग्रुप का ही एक सदस्य फिसलकर झील में गिर पड़ा। जैसे ही वह झील में गिरा, दीनू और महादेव उसे बचाने के लिए आगे बढ गए। दोनों अपने साथी पर्यटक को बचाने के लिए झील में कूद पड़े। जो गिरा था, वह किसी तरह बचकर बाहर आ गया, बचाने वाले डूब गए। पुलिस ने बताया कि दोपहर के वक्त ग्रुप के एक सदस्य के फिसलकर झील में गिरने के बाद दिनू और महादेव ने उसे बचाने की कोशिश की। वे दोनों झील में कूद गए। तीसरा पर्यटक तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दिनू और महादेव बर्फीले पानी में बह गए और डूब गए।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना