News

ये लो स्कोर कम मैच प्रैक्टिस’ रोहित शर्मा पर असिस्टेंट कोच के बयान से मचा हंगामा

Newzeeland के खिलाफ वनडे सीरीज में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित वडोदरा वनडे में 26 रन बना सके थे. फिर राजकोट वनडे में उनके बल्ले से 24 रन निकले, टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने रोहित की फॉर्म पर प्रतिक्रिया दी थी. टेन डोशेट ने कहा था कि ये लो स्कोर कम मैच प्रैक्टिस का नतीजा हो सकते हैं. इस टिप्पणी ने भारतीय क्रिकेट हलकों में हलचल पैदा कर दी है.अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. तिवारी ने रयान टेन डोशेट के बयान पर नाराजगी जताई. तिवारी ने कहा कि टेन डोशेट का इंटरनेशनल रिकॉर्ड रोहित शर्मा के करियर के 5 प्रतिशत के बराबर भी नहीं है.रोहित शर्मा ने पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक जड़कर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने उसी लय को जारी रखा. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद असिस्टेंट कोच के बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना