मनोज तिवारी के घर हुई चोरी डुप्लीकेट चाबियों से लॉक खोल चोर ने उड़ाए 5 लाख
बीजेपी से दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से सांसद और मशहूर सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में 5.40 लाख रुपये की चोरी की घटना सामने आई है. यह घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई.आरोप है कि चोरी एक पूर्व कर्मचारी ने की है. मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगिंदर पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे लगभग दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.




