एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AAIB द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उड़ान के कुछ ही सेकंड बाद दोनों इंजनों का ईंधन अचानक कट गया. जिससे विमान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश कर गया. इसका मतलब हुआ कि टेकऑफ करने के कुछ ही सेकंड के अंदर दोनो इंजन बंद हो गए.असल में रिपोर्ट में दर्ज कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग से पता चला कि टेकऑफ के वक्त एक पायलट ने साथी से पूछा “तुमने ईंधन क्यों काटा?” जवाब में दूसरा पायलट बोला कि “मैंने ऐसा नहीं किया. इससे क्लियर है कि पायलट की तरफ से ईंधन बंद नहीं किया गया था. जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर दोनों इंजनों का फ्यूल कटऑफ एक साथ कैसे हुआ. 08:08:42 UTC पर विमान ने 180 नॉट की अधिकतम स्पीड पकड़ी. ठीक इसके एक सेकंड के भीतर दोनों इंजन के फ्यूल कटऑफ स्विच ‘RUN’ से ‘CUTOFF’ पोजिशन में चले गए. पायलटों ने तुरंत दोनों इंजन के फ्यूल को फिर से बहाल करने की कोशिश की और रीलाइट प्रक्रिया भी शुरू हुई. लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. 08:09:11 UTC पर विमान क्रैश हो गया.रिपोर्ट अभी किसी एक कारण को तय नहीं मान रही है लेकिन यह क्लियर है कि दोनों फ्यूल स्विच का अचानक बंद होना इस त्रासदी की बड़ी वजह बना. AAIB की टीम में पायलट, इंजीनियर, मनोवैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल हैं. अभी और साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है. एकमात्र जीवित बचे यात्री के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जांच का हिस्सा है।




