गर्व का क्षण ! छत्रपति शिवाजी महाराज से जुडे 12 किले UNESCO World Heritage में हुए शामिल
भारत को विश्व में एक बार फिर से गर्व का क्षण का अहसास हुआ है। जी हां, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट करके जानकारी दी है, “यह सभी देशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है, जब UNESCO ने महाराजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज जी के जीवन से जुडे 12 किलों को UNESCO World Heritage में शामिल किया है।” वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किले की तस्वीरों के साथ एक एक्स पोस्ट करके लिखा, “मुझे खुशी है कि ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को @UNESCO #विश्वविरासत सूची में शामिल किया गया है। 17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच विकसित, ये असाधारण किलेबंदी प्रणालियाँ मराठा रक्षा प्रणालियों की जटिलता और रणनीतिक कौशल के साथ-साथ भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत को भी दर्शाती है।




