PoK में पाकिस्तानी सेना ने आम लोगों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की हुई मौत व 22 घायल
पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) में बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अन्याय के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है। अवामी ऐक्शन कमिटी के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान सेना ने आम लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कम-से-कम 22 लोग घायल हो गए। कई इलाकों में इंटरनेट बंद किया गया है।




