अब आप मोबाइल सिम की तरह बदल सकेंगे LPG कंपनी, जानिए क्या है LPG पोर्टेबिलिटी ऑप्शन ?
अगर आप अपने LPG गैस सप्लायर या डीलर की खराब सर्विस, देरी या मनमानी से परेशान हैं, तो जल्द ही आपको राहत मिलने वाली है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इसके तहत अब ग्राहक अपने मौजूदा गैस कनेक्शन को किसी दूसरी कंपनी में बदल सकेंगे, बिलकुल मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) की तरह. अभी तक LPG पोर्टेबिलिटी सिर्फ एक ही कंपनी के अलग-अलग डीलरों के बीच संभव थी. यानी, अगर आप किसी कंपनी के ग्राहक हैं, तो केवल उसी कंपनी के किसी अन्य डीलर से ही सिलेंडर ले सकते थे. किसी दूसरी कंपनी का सिलेंडर लेने के लिए नया कनेक्शन बनवाना पड़ता था।
PNGRB की नई योजना इस समस्या को खत्म करेगी. इसका मतलब है कि ग्राहक अपने पुराने कनेक्शन को बिना नया रजिस्ट्रेशन कराए, किसी भी अन्य LPG कंपनी में ट्रांसफर कर सकेंगे. इससे उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और कंपनियों को अपनी सेवा सुधारने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इस कदम से गैस सप्लायर की मनमानी और डिलीवरी में देरी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी और ग्राहक आसानी से बेहतर सर्विस चुन सकेंगे.




