रिश्वतखोरी में लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार, कर्नल पत्नी पर मुकदमा
सीबीआई ने तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्रालय के अधीन रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात अफसर को रकम देने आए आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अफसर के दिल्ली स्थित घर से दो करोड़ और उनकी पत्नी के राजस्थान स्थित घर से दस लाख की नकदी बरामद हुई। इसके बाद आरोपी की कर्नल पत्नी पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीबीआई की ओर से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।बताया कि रक्षा उत्पादन विभाग में उप योजना अधिकारी पद पर तैनात ले. कर्नल दीपक पर भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों के आरोपथे।




