जोहान्सबर्ग के पास बेकरसडल में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास बेकरसडल टाउनशिप में अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर 11 लोगों की हत्या कर दी। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह इस महीने में देश में दूसरी बड़ी गोलीबारी (South Africa Shooting) की घटना है, जिसने स्थानीय लोगों और अधिकारियों में डर और चिंता पैदा कर दीहै।




