फिल्म ‘बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा
कोलकाता में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च को लेकर जमकर बवाल हुआ। पहले सिनेमाहॉल में इवेंट कैंसिल कर दिया गया, फिर प्राइवेट होटल में भी हंगामा हुआ। हालात बिगड़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि बंगाल सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और इसे उन्होंने तानाशाही करार दिया। वहीं, एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने भी नाराज़गी जताते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पर हमला है और फिल्मकारों का काम रोकना सही नहीं है। इस विवाद के बीच अब ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




