फर्जी ब्यूटी वेबसाइट और करोड़ों की हेराफेरी इंस्टाग्राम स्टार संदीपा विर्क को ED ने किया गिरफ्तार
ब्यूटी इनफ्लुएंसर संदीपा विर्क को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. मनी लॉन्डिंग केस में संदीपा पर ईडी ने शिकंजा कसा है. इंस्टाग्राम पर संदीपा के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं.ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत मंगलवार और बुधवार को दिल्ली और मुंबई के कई ठिकानों पर छापे मारे। जांच में पता चला कि संदीपा ने फर्जी तरीके से प्रॉपर्टी खरीदी और खुद को hyboocare.com नाम की वेबसाइट का ओनर बताया। यह साइट FDA अप्रूव्ड ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने का दावा करती थी, लेकिन जांच में मालूम हुआ कि न तो प्रोडक्ट मौजूद थे, न साइट पर रजिस्ट्रेशन सिस्टम, पेमेंट गेटवे बार-बार फेल हो रहा था और सोशल मीडिया पर भी लगभग कोई मौजूदगी नही थी।जांच में सामने आया कि वेबसाइट का व्हाट्सऐप नंबर भी बंद था और कंपनी की कोई साफ-सुथरी जानकारी उपलब्ध नहीं थी। ईडी का शक है कि ये कारोबार सिर्फ दिखावा था और असल में पैसों को इधर-उधर करने का जरिया था।




