Independence Day: अमेरिका में पहली बार सीएटल की प्रतिष्ठित स्पेस नीडल पर फहरा भारतीय तिरंगा
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका के सीएटल शहर में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब पहली बार प्रतिष्ठित स्पेस नीडल पर भारतीय तिरंगा फहराया गया. 1962 में वर्ल्ड फेयर के लिए निर्मित स्पेस नीडल, अमेरिका के प्रशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के तकनीकी केंद्र सीएटल का प्रतीक है. इस ऐतिहासिक क्षण में सीएटल के मेयर ब्रूस हेरेल, भारत के महावाणिज्य दूत और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान टेक्नोलॉजी के बडे हब के रूप में सीएटल की प्रगति में अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के योगदान की तारीफ हुई




