WWE सुपरस्टार हल्क होगन का निधन, 71 साल की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट
WWE के सुपरस्टार हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. होल्क होगन का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है. टीएमजेड के अनुसार गुरुवार (24 जुलाई) की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया. कुश्ती के इस दिग्गज के घर के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे. उन्हें स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया, हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका




