भारत-पाकिस्तान मैच की क्या जरूरत… केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए भारत- पाकिस्तान मैच को सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है? सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए.फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है? क्या ये भी ट्रंप के दबाव में किया जा रहा है? आखिर ट्रंप के आगे कितना झुकोगे?’आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शनअरविंद केजरीवाल ने यह बात AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की प्रेस को रिपोस्ट करते हुए कही. भारद्वाज ने जाराप लगाया कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने ‘ऑपरेशनसिंदूर’ के बाद भारतीय महिलाओं का मजाक उड़ाया है।




