नेपाल जैसे हालात…’, जानिए धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों कहा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को वाराणसी पहुंचे. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और प्रार्थना की कि भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो. उन्होंने बताया कि वे मां गंगा में जल अर्पित करके अब बिहार की ओर जा रहे हैं. इसके बाद गया भी जाएंगे, जहां तर्पण का कार्य चल रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी 7 नवंबर से 16 नवंबर त दिल्ली से वृंदावन तक होने वाली पदयात्रा दे सामाजिक समरसता, हिंदू क्रांति और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए की जा रही है.




