News

Voter List SIR: 12 राज्यों में शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मंगलवार से नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 51 करोड़ मतदाता है और 7 फरवरी, 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा, उनमें शामिल हैं- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल.तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे. असम में भी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की घोषणा अलग से की जाएगी, क्योंकि राज्य में नागरिकता की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक अभ्यास चल रहा है. इसके अलावा नागरिकता अधिनियम का एक अलग प्रावधान असम पर लागू है.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना