उत्तरकाशी के पत्रकार राजीव प्रताप सिंह की डेडबॉडी झील में मिली, 10 दिन से चल रहे थे लापता
उत्तरकाशी में 9 दिनों से लापता पत्रकार राजीव प्रताप सिंह का शव जोशियाड़ा बैराज की झील में मिलने से परिवार में गहरा शोक छा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। राजीव प्रताप सिंह की गुमशुदगी के बाद से ही उनके शुभचिंतकों में चिंता का माहौल था। सोमवार को उनके शव की बरामदगी ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव प्रताप सिंह का शव मिलने पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।




