उत्तराखंड : होमगार्ड जवानों के लिए बड़ी सौगात, CM धामी ने स्थापना दिवस पर की 7 अहम घोषणाएं
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के हित में सात बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य होमगार्ड को अधिक सुदृढ़, सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा, बचाव कार्यों से लेकर कानून-व्यवस्था तक में होमगार्ड जवानों ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में खडे होकर अपनी भूमिका निभाई है। ऐसे में सरकार का दायित्व है कि उनकी सुविधाओं, सुरक्षा और आर्थिक सहायता में निरंतर सुधार किया जा सकता है।




