यूपी पुलिस ने सुबह-सुबह किए 2 एनकाउंटर, 2 बदमाश ढेर
UP पुलिस और UP STF आज तड़के सुबह 2 बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया है। पहला मामला सहारनपुर का है, जहां 1 लाख के इनामी शूटर सिराज अहमद को पुलिस ने ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश सिराज अहमद सुल्तानपुर का रहने वाला था और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और NSA जैसे संगीन धाराओं में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। दूसरा मामला बुलंदशहर का है, जहां पुलिस ने 50 हजार के इनामी लटेरे जबैर को मार गिराया।




