यूपी में क्लर्क को बड़ी सौगात, up सरकार ने ग्रेड वेतन बढ़ाने को दी हरी झंडी
यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में काम करने वाले लिपिको को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है. योगी सरकार ने लिपिकों का ग्रेड वेतन 1900 से बढ़ाकर 2000 कर दिया है. योगी सरकार के इस फैसले से लिपिकों के हर महीने वेतन में करीब तीन हजार रुपये की वृद्धि हो जाएगी.




