कुलदीप सेंगर के खिलाफ और सबूत पेश करेगी उन्नाव रेप पीड़िता ! हाई कोर्ट से की ये अपील
उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी देकर पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ और सबूत पेश करने की अपील की, जिस केस में सेंगर को दोषी ठहराया गया था और उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी. पीड़िता की अर्जी जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस मधु जैन की डिवीजन बेंच के सामने सुनवाई के लिए आई थी. कोर्ट ने कहा कि अपील की सुनवाई आखिरी स्टेज में है.




