बेकाबू थार का कहर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
दिल्ली के मोती नगर इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बेकाबू थार ने बाइक सवार 40 वर्षीय बेचू लाल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी थार वहीं छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार बेहद तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
https://www.instagram.com/reel/DNaL4tzINzL/?igsh=MWg1MmU3NXVjaG1yZA==




