ट्रंप ने H-1B वीज़ा के नियम बदले, हर साल देने होंगे ₹88,00,000; भारतीय इंजीनियरों को बड़ा झटका
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एच-1बी वीज़ा के लिए नई शर्तें लागू कर दीं। अब इस वीज़ा को हासिल करने के लिए हर साल $100,000 (करीब ₹88 लाख) की फीस चुकानी होगी। इस फैसले से लाखों विदेशी पेशेवरों पर असर पड सकता है, खासकर भारतीय आईटी टेक्नोलॉजी सेक्टर के लोगों पर जो एच-1बी वीज़ा पर सबसे ज़्यादा निर्भर हैं।




