मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, सिंगापुर में दर्दनाक हादसे में हुई मौत
असम के प्रसिद्ध सिंगर, कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर जुबीन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। 52 वर्षीय जुबीन स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में गिर गए थे। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हुई इस घटना ने पूरे संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया।




