वेनेजुएला पर हमला कर सकता है अमेरिका, सबसे बड़ा जहाजी बेड़ा भेजा; वेनेजुएला ने भी 5000 मिसाइलें तैनात कीं
अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रम्प वेनेजुएला के भीतर ड्रग ठिकानों और उनके तस्करी रूट्स पर हमला करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया गया। यह जानकारी अमेरिकी न्यूज चैनल CNN ने व्हाइट हाउस के 3 अधिकारियों के हवाले से दी है।




