प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब ‘ध्वजारोहण’… राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्म ध्वज
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर 22×11 फीट का भगवा ध्वज फहराएंगे. यह कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही भव्य होगा और मंदिर निर्माण पूर्ण कार्य होने का प्रतीक बनेगा.




