News

उसके AC की EMI भरता था…’, कहीं और शादी करने चली प्रेमिका, प्रेमी ने घर में घुसकर मारी गोली

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र के नगलाबेर गांव में शनिवार शाम प्रेम संबंध से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां 22 वर्षीय एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को उसके 28 वर्षीय पूर्व प्रेमी प्रदीप कुमार ने घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार, युवती पिछले पांच वर्षों से प्रदीप के संपर्क में थी, लेकिन हाल ही में उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी. इसी बीच उसके परिवार ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी. इस बात से प्रदीप बुरी तरह नाराज था. बताया गया है कि वह युवती पर खर्च भी करता था और उसके घर में लगे एसी की ईएमआई भी वही भर रहा था. ऐसे में लड़की की शादी तय होने की खबर मिलते ही प्रदीप को अपने दोस्तों के बीच बेइज्जती महसूस हुई और उसने यह भयानक कदम उठा लिया.शनिवार शाम प्रदीप अचानक लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया. परिजनों को संभलने का मौका भी नहीं मिला कि उसने देसी तमंचे से युवती पर गोली चला दी. गोली उसके कान के पास सिर में फंस गई और वह मौके पर ही गिर पड़ी.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना