सपना भी बह गया…! जमीन के लिए शिक्षक ने रखे थे 30 लाख रुपये…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में आई आपदा ने एक शिक्षक दंपति का जीवनभर की मेहनत और भविष्य का सपना छीन लिया. आपको बता दें कि थुनाग बाजार के रहने वाले शिक्षक और उनकी पत्नी ने प्लॉट खरीदने के लिए 30 लाख रुपये एकत्र किए थे, लेकिन 30 जून की रात आई बाढ में उनका घर और उसमें रखा वह ट्रंक भी बह गया, जिसमें पूरी जमा पूंजी और गहने रखे थे.




