2028 तक पूरी तरह लागू होगा 8वां वेतन आयोग 2026 से 2 साल का एरियर मिलेगा, बेसिक सैलरी ₹18,000 से ₹44,000 हो सकती है
8वें वेतन आयोग को पूरी तरह लागू होने में 2028 तक का इंतजार करना पड सकता है। जनवरी में यूनियन कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक न तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन आया, न टर्म्स ऑफ रेफरेंस फाइनल हुए, न ही कमीशन के मेंबर्स की लिस्ट जारी हुई है। हालांकि ये 1 जनवरी 2026 से लागू होगा यानी कर्मचारियों को दो साल का एरियर मिलेगा। नए वेतन आयोग के लागू होने का फायदा केंद्र सरकार के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और लगभग 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।




