कफ सिरप तस्करी से टेरर फंडिंग का कनेक्शन: ED की रडार पर हवाला ऑपरेटर, दुबई तक फैला है नेटवर्क
कफ सिरप तस्करी मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ईडी की जांच में टेरर फंडिंग का खुलासा हुआ है. अब ईडी की रडार पर हिमाचल की एबॉट फार्मा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में पता चला है कि पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों से बांग्लादेश भेजी जा रही कोडीन कफ सिरप की तस्करी का पैसा टेरर फंडिंग में इस्तेमाल हो रहा है.




