करीब 5 करोड़ कैश, 313 किलो चांदी और 7 करोड़ का सोना, दिल्ली में ट्रैवल एजेंट के घर रेड में मिला खजाना
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘डंकी रूट’ सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जालंधर जोनल ऑफिस की टीम ने 18 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक साथ 13 व्यावसायिक और आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चल रही जांच का हिस्सा है, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीयों के डिपोर्टेशन से जुड़ी है. छ. दौरान दिल्ली स्थित एक ट्रैवल एजेंट के ठिकाने से ईडी को बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती धातुएं मिली. ₹4.62 करोड़ नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं. इनकी कुल अनुमानित कीमत ₹19.13 करोड़ बताई जा रही है. इसके अलावा मोबाइल चैट और डिजिटल सबूत बरामद हुए, जिनमें डंकी रूट के अन्य सदस्यों से टिकट, रूट र पैसे की डील की बातचीत दर्ज है.




