तेजस्वी ने राहुल को घोषित किया पीएम उम्मीदवार !
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में चल रहे ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा कर दी. तेजस्वी यादव ने कहा कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और 2029 में महागठबंधन राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएगी.तेजस्वी यादव के इस घोषणा के बाद अब सवाल खड़ा हो रहा है कि जहां उन्होंने राहुल गांधी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया है तो आखिर क्या वजह है कि राहुल गांधी या कांग्रेस बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव का नाम मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर घोषणा करने से बच रहे है या फिर ऐसा कहे कि अब तक घोषणा नहीं की गई है।




