पिता ने बेटी को मारी गोली: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या, सोशल मीडिया पर रील बनाने से थे नाराज
गुरुग्राम में गुरुवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां सुशांत लोक फेस-2 में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राधिका की उम्र महज 24 साल थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक राधिका के पिता पर ही गाली मारने का आरोप है।




