मैं किसी के वश में रहने वाला नहीं हूं… नए झंडे के साथ रैली कर तेज प्रताप यादव ने दिखाए बगावती तेवर
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं. वह नए अंदाज में महुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और चुनाव का बिगुल फूंक दिया. इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि “हम जनता के बस में रहने वाले लोग हैं. जनता जैसा चाहेगी, वैसा करेंगे. जहां से जनता की मांग होगी, वह वहां से चुनाव लड़ेंगे. किस पार्टी से लड़ेंगे, यह बाद की बात है।




