स्कूल नहीं मान रहा CM योगी का आदेश, पंखुड़ी की फीस माफ करने से इंकार
गोरखपुर में एक स्कूल संचालक ने CM योगी आदित्यनाथ के ओदश को अनसुना कर दिया। पंखुड़ी नाम की छात्रा CM योगी के जनता दरबार में फीस माफ कराने को लेकर पहुंची थी। बता दें CM योगी ने जनता दरबार में उनकी स्कूल फीस माफ कराने का वादा किया था। पंखुड़ी जब अपने माता-पिता के साथ स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए पहुंची तो सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग के प्रिंसिपल ने इनकार कर दिया। प्रिंसिपल ने छात्रा की एक महीने की 1650 रुपये फीस माफ करने से मना कर दिया है। प्रिसिपल ने कहा, “अगर फीस माफ कर दी तो आए दिन सभी लोग CM के जनता दरबार में पहुंच जाएंगे और रोज फीस माफी के लिए आने लगेंगे।




