सऊदी अरब में ‘कफाला सिस्टम खत्म, मोहम्मद बिन सलमान ने लिया बड़ा फैसला; 25 लाख भारतीयों को राहत
सऊदी अरब ने 50 साल पुरानी कफाला प्रणाली को खत्म कर दिया है, जिससे 25 लाख भारतीयों समेत 1.3 करोड़ विदेशी श्रमिकों को राहत मिलेगी। इस व्यवस्था में नियोक्ता श्रमिकों के जीवन पर नियंत्रण रखते थे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के ‘विजन 2030’ के तहत यह फैसला लिया गया है, जिसका उद्देश्य सऊदी अरब की वैश्विक छवि को सुधारना है। कफाला सिस्टम को मानव तस्करी के रूप में भी देखा जाता था।




