News

सत्यमेव जयते; हम सब मिलकर जीत गए…’, 10 मिनट डिलीवरी सर्विस बंद होने पर बोले राघव चड्ढा

केंद्र सरकार ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स की 10 मिनट डिलीवरी सेवा पर रोक लगा दी है। इसके बाद ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी, जोमैटो, फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे प्लेटफॉर्म तय समय में डिलीवरी का दावा नहीं कर सकेंगे। इस फैसले पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने खुशी जताते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे सभी की साझा जीत बताया। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने कंपनियों के साथ बैठक कर सख्त डिलीवरी टाइमलाइन हटाने की सलाह दी थी। राघव चड्ढा ने कहा कि ’10 मिनट’ की ब्रांडिंग से राइडर्स पर अनावश्यक दबाव पड़ता था, जो उनकी और सड़क पर मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना