चिन्नास्वामी भगदड़ मृतकों के परिवारों को ₹25-25 लाख देगी RCB
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (RCB) की खिताबी जीत के बाद 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. विक्ट्री परेड के दौरान ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड मच गई थी. इस भगदड में 11 लोग मारे गए थे. जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.अब उस घटना के लगभग तीन महीने बाद आरसीबी ने भगदड में मारे गए लोगों की फैमिली के लिए बड़ा ऐलान किया. आरसीबी मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देगी. आरसीबी की ओर से मारे गए फैन्स की याद में एक इमोशनल संदेश भी लिखा गया है. आरसीबी ने मृतक फैन्स की याद में 84 दिनों तक सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया था.




