जगदीप धनखड ने पेंशन के लिए किया अप्लाई
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने राजस्थान विधानसभा से पेंशन के लिए आवेदन किया है. 1993 में वह कांग्रेस के टिकट पर किशनगढ से विधायक बने थे. नियम कहते हैं कि 74 साल के धनखड़ को करीब 42 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलेगी. दरअसल राजस्थान में नेताओं के लिए दोहरी-तिहरी पेंशन व्यवस्था लागू है, जिसके तहत सांसद और विधायक दोनों रहे नेता दोनों पदों की पेंशन ले सकते हैं.




