दिल्ली BJP के पहले अध्यक्ष प्रो. वीके मल्होत्रा का 94 साल की उम्र में निधन
दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष और सीनियर नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया है. दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मल्होत्रा जी का जीवन जन सेवा और सादगी को समर्पित रहा.




