पीएम मोदी जापान का दौरा पूरा करके चीन के लिए हुए रवाना, पुतिन- जिनपिंग से होगी मुलाकात
भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र(Prime Minister Narendra Modi) का जापान (Japan) दौरा पूरा हो गया है। उनकायह दो दिवसीय दौरा काफी अहम रहा। जापानमें पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ। इसदौरान उन्होंने जापानी पीएम शिगेरु इशिबा(Shigeru Ishiba) के साथ द्विपक्षीय मीटिंगकी और इस दौरान दोनों लीडर्स के बीच भारत-जापान के बीच कई अहम निवेश समझौतों,पार्टनरशिप, संबंधों में मज़बूती लानेअहम विषयों पर चर्चा की। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने जापान के अन्य पूर्व प्रधानमंत्रियों, गवर्नरों, बिज़नेसमैन और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने जापानी पीएम इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन का सफर किया, इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया और भारत-जापान के बीच सेमीकंडक्टर को- ऑपरेशन पर चर्चा की।




