पंकज चौधरी होंगे यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष, नामांकन पत्र में सीएम योगी बने प्रस्तावक, कल होगा नाम का ऐलान
UP BJP President Name Live Updates: यूपी की महराजगंज सीट से लोकसभा सांसद पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी दफ्तर में नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने हैं। ऐसे में यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर पंकज चौधरी के नाम का ऐलान अब केवल औपचारिकता भर रह गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पंकज चौधरी के नाम का ऐलान करेंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सांसदों और विधायकों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश पहले ही दे दिए ग नामांकन से पहले ही यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इशारा इशारों में पंकज की दावेदारी पुख्ता कर दी थी।




