दिल्ली में अब घर बैठे मोबाइल ऐप से बुक होगी शराब
दिल्लीवासी जल्द ही सरकार की ओर से लांच किए जाने वाले एक मोबाइल ऐप के जरिए अपनी पसंदीदा शराब की प्री-बुकिंग कर सकेंगे। राजधानी में शराब की खरीद को आसान बनाने के लिए दिल्ली आबकारी विभाग ने ई-आबकारी दिल्ली नाम का नया मोबाइल ऐप तैयार किया है. इस ऐप के जरिए उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन पर ही यह जान सकेंगे कि उनकी पसंदीदा शराब की बैंड किस दुकान पर उपलब्ध है. ई-आबकारी दिल्ली ऐप के तहत प्री-बुकिंग सिस्टम को लेकर भी नियम तय करने पर विचार किया जा रहा है. विभाग इस बात पर अभी डिसीजन तय नहीं हुआ है कि प्री-बुकिंग पर ग्राहकों से कोई चार्ज लिया जाए या नहीं. इसके साथ ही यह भी प्रस्ताव है कि शराब दुकान मालिक प्री-बुक किए गए ऑर्डर को पिकअप के लिए एक घंटे तक का समय देंगे।




