News

कानपुर में NIA की 12 ठिकानों पर रेड:हरियाणा नंबर की मिली कार

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन सईद के मददगारों की जांच में सुरक्षा एजेंसियां जुट गई हैं। कानपुर में ATS और NIA की टीमों ने 12 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। इस दौरान हितकारी नगर से हरियाणा नंबर की एक कार भी बरामद की।इसके अलावा, ATS ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को लेटर लिखकर सभी मदरसों से विस्तृत जानकारी मांगी है। कानपुर मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) छोड़कर बिना बताए गायब होने वाले 7 डॉक्टरों से भी पूछताछ की गई। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज छोड़ने का कारण कम सैलरी और ज्यादा खर्च बताया।वहीं, शाहीन के भाई के ससुराल वालों से भी एजेंसियों ने पूछताछ की है। यह भी खुलासा हुआ है कि लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में डॉ. परवेज को नौकरी शाहीन के रेफरेंस के जरिए मिली थी। मड़ियांव में परवेज को घर दिलाने में तमीम का नाम सामने आया है, जिसे लेकर एनआईए और एटीएस पूछताछ कर रही हैं।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना