यूपी में सड़क निर्माण की नई तकनीक, अब रेडीमेड ब्लॉक से बनेंगे रोड, ट्रैफिक पर भी नहीं लगेगा लगाम
उत्तर प्रदेश में अब सड़क निर्माण में बड़ा बदलाव हुआ है. यहां रोड अब रेडीमेड ब्लॉक से बनेंगे. आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग अब आरसीसी सड़क निर्माण के लिए एक नई तकनीक पर काम कर रहा है.
इस नई तकनीक में सड़क मौके पर न बनाकर रेडीमेड सीमेंट और कंक्रीट के ब्लॉक कहीं और बनाकर सीधे लाकर फिट किया जाएगा. इससे बेशक लागत थोड़ी बढ जाएगी, लेकिन समय की बचत होगी.




