NCERT का बड़ा फैसला, बदलेगा साइंस का सिलेबस; 6वीं से 8वीं तक अब पढ़ना होगा आयुर्वेद
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए एनसीईआरटी ने कक्षा 6 से 8 तक के साइंस सिलेबस में आयुर्वेद से जुडे चैप्टर्स शामिल कर दिए हैं. यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है. अब स्कूली छात्र स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संतुलन के बारे में भारतीय दृष्टिकोण से समझेंगे. NCERT के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी के अनुसार, इस पहल का लक्ष्य छात्रों को केवल वैज्ञानिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक कल्याण के सिद्धांतों से भी अवगत कराना है




