News

‘मुझे फेंका गया’, एअर इंडिया क्रैश में बचे एक यात्री ने PM को सुनाई आपबीती

एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल का दौरा कर एयर इंडिया विमान हादसे में घायल हुए इकलौते जीवित यात्री, विश्वास कुमार रमेश से मुलाकात की। पीएम से बातचीत के दौरान रमेश ने बताया, मैं विमान से कूदा नहीं था, बल्कि दुर्घटना के वक्त सीट समेत बाहर आ गया था। आपको बता दें कि यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट ने करीब 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी। टेक-ऑफ के महज कुछ सेकंड बाद ही विमान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की इमारत से टकरा गया। इस भयानक टक्कर में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना