संसद का मानसून सत्र आज से, 21 अगस्त तक होंगी कुल 21 बैठकें
संसद का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद को संबोधित करेंगे। यह मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चलेगा। यह सत्र 32 दिन तक चलेगा। इस दौरान 21 बैठकें होंगी।मानसून सत्र 21 अगस्त तक प्रस्तावितआज से शुरू होने जा रहा संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक प्रस्तावित है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए संसद के दोनों सदन 12 अगस्त से 17 अगस्त तक स्थगित रहेंगे। इसके बाद 18 अगस्त को सत्र फिर से शुरू होगा।




