शेर’ नाम से जानी जाएगी मेड इन अमेठी AK-203 असॉल्ट
भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने वाली AK-203 असॉल्ट राइफल अब पूरी तरह से स्वदेशी बनने जा रही है. यूपी के अमेठी जिले के कोरवा में बन रही है भारतीय सेना के लिए असॉल्ट राइफल AK-203, भारत और रूस का जॉइंट वेंचर है. अभी यहां जो राइफल बन रही हैं, उसमें 50 फीसदी स्वदेशी कंटेंट है लेकिन इसी साल 31 दिसंबर को यहां जो राइफल तैयार होगी, उसमें 100 फीसदी स्वदेशी कंटेंट होगा और AK-203 बन जाएगी शेर. इसके बाद हर महीने यहां 12 हजार राइफलें बनेंगी. स्वदेशी AK-203 का नाम होगा शेर. इसकी टेक्नॉलजी रूस ने ट्रांसफर की है.




