भूल चूक माफ ने की करोड़ो कमाई, साथ ही इस फिल्म को हुआ बड़ा घाटा
राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ का रिलीज के साथ ही सुनील शेट्टी की फिल्म ‘केसरी वीर’ के साथ टक्कर थी, लेकिन वो फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। वहीं, दूसरी तरफ ‘भूल चूक माफ’ हर दिन करोड़ों छाप रही है। ‘भूल चूक माफ’ ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपए से खाता खोला। वहीं, इसने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी और शनिवार को 9.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन आ चुके है।

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूल चूक माफ’ ने 13वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 65.10 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये और भी शानदार कलेक्शन करेग।





